बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: तेज रफ्तार कार अरपा नदी में गिरी… मचा हड़कंप, कार चालक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू इलाके में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे अरपा नदी में जा गिरी। हादसे के समय इलाके में विकास कार्य चल रहा था, जिससे सड़क की स्थिति असुरक्षित बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 10 AT 4851 तेज गति से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार फिसलते हुए अरपा नदी में जा समाई। कार चला रहे व्यक्ति पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल डॉक्टर को बाहर निकाला गया और तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार के साथ-साथ निर्माण कार्य के चलते सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...