बिलासपुर

बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और खाद भंडार जब्त, एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर विकासखंड के ग्राम लोखंडी में कृषि विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से भंडारित कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रामाघाट तालाब के पास स्थित गोदाम में बिना लाइसेंस रखी करीब 30 से 35 लाख रुपये की सामग्री जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। जांच के लिए भेजे गए कीटनाशकों के सभी सात नमूने प्रयोगशाला जांच में अमानक पाए गए हैं। मामले में कृषि विभाग की शिकायत पर सकरी थाने में आरोपी आशु सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 286 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।कृषि विभाग को लोखंडी में अवैध रूप से कीटनाशक भंडारण की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर बिलासपुर और संचालक कृषि के निर्देश पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर आकस्मिक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में कीटनाशक एवं जैव उत्प्रेरक खाद का भंडारण मिला, अधिकारियों के मुताबिक संबंधित स्थान के लिए कृषि विभाग से न तो कीटनाशकों के विक्रय और भंडारण की अनुमति ली गई थी और न ही इस संबंध में कोई आवेदन या सूचना कार्यालय उप संचालक कृषि को दी गई थी। टीम ने तत्काल सामग्री के विक्रय पर रोक लगाते हुए पूरा स्टॉक जब्त कर गोदाम सील कर दिया।सामग्री के नकली या गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने की आशंका के चलते कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, राजनांदगांव भेजे गए। जांच रिपोर्ट में सभी सात नमूने निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए। कृषि विभाग ने बताया कि जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि बीज, उर्वरक और कीटनाशक केवल पंजीकृत विक्रेताओं से खरीदें और प्रत्येक खरीदी का बिल जरूर लें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर...