प्रशासनिकबिलासपुर

विभिन्न कार्यों को समय पर पूर्ण कराने विशेष जोर, जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

डेस्क

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एजेंण्डावार चर्चा करते हुए विभिन्न कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के लिये विशेष जोर दिया गया।
बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने बिलासपुर वनमण्डल के अंतर्गत विभिन्न कार्यों एवं वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी दी। वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में वनमण्डल के अंतर्गत 92 हजार आंवला, अर्जुन, शीशम, करंज, आम, जामुन, नीम एवं अन्य प्रजाति के पौधे लगाये गये हैं। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2019-20 में लगभग 5 लाख पौधे नीलगिरी एवं 5 लाख 71 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किये गये हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के शासकीय स्कूलों के कक्षा 1 से 5 तक 1 लाख 46 हजार 749, कक्षा 6 से 8 तक 93 हजार 226 एवं कक्षा 9 से 10 तक 61 हजार 356 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया है। इसी तरह अशासकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में भी क्रमशः 22 हजार 341, 8 हजार 453 एवं 2 हजार 825 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया है। शिक्षा के अधिकार के तहत विभिन्न स्कूलों में 3 हजार 832 नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं हैं।

इसी तरह कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद, बीज भण्डारण एवं वितरण के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि कृषकों के मांग के अनुरूप खाद, बीज भंडारण एवं वितरण के लिये प्रयास किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गयी। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जैव विविधता समिति के गठन के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गयी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला पंचायत के सदस्यगण एवं सांसद-विधायक प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब