कोटा

कोटा:- बात करने के बहाने चौक में बुलाकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रमेश राजपूत

कोटा – थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद आदिल अंसारी बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम दारसागर में रहते हैं और कार मैकेनिक का कार्य करते हैं। दिनांक 15 नवंबर की रात करीब 9 बजे आदिल को उनके भाई साहिल ने सूचना दी कि शालू अंसारी उनसे बात करना चाहता है। इस पर आदिल ने शालू से फोन पर बात करने पर शालू ने पुराना तहसील चौक पहुंचने को बोला जिसके बाद आदिल वहां मिलने गया।जैसे ही आदिल ने शालू से पूछताछ की, शालू अंसारी गाली-गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने अपने पास रखे चाकू से आदिल के बाएं बाजू पसली में वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल आदिल ने किसी तरह हमलावर का हाथ पकड़कर खुद को बचाया, लेकिन शालू दोबारा वार करने दौड़ा। इस दौरान आदिल ने शोर मचाते हुए मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घटना स्थल पर मौजूद विकास मिश्रा ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी शालू ने उसे भी चाकू से मारने के लिए दौड़ाया। इसके बाद आदिल अपने मोटरसायकल से अपने क्षेत्र के डॉक्टर के पास पहुंचा, जहां उसे तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। आदिल को उसके भाई साहिल और चचेरे भाई मोहसीन अंसारी ने बिलासपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद मंगलवार को वह छुट्टी लेकर घर लौटा और अपने पिता मो. यासीन अंसारी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचा।पीड़ित ने बताया कि यदि विकास मिश्रा बीच-बचाव नहीं करता, तो शालू अंसारी उसकी हत्या कर देता। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने शालू अंसारी खान के खिलाफ चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में धारा 109(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,