बिलासपुरभाजपा

सदस्यता अभियान को धार देने वार्डो में उतरे अमर

डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शनिवार को नगर भाजपा उत्तर मण्डल के वार्ड क्रं.- 53, 54 एवं 56 अरविंद नगर, शास्त्री नगर एवं वीर सावरकर नगर के वार्डो में पहुंचकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत् लोगो को भाजपा की सदस्यता प्रदान की।

इस दौरान वार्ड के युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों ने श्री अग्रवाल के हाथ सदस्यता ग्रहण की तथा अन्य लोगों ने भी श्री अग्रवाल से मिलकर भाजपा से जुडने हेतु निवेदन किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में देश भर में भाजपा की सदस्यता अभियान तीव्रगति से चल रही है। 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। लोगों में मोदी जी के कार्यो का जबरदस्त प्रभाव है। क्योंकि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। इस अभियान में भाजपा के रीति, नीति तथा सिद्धांतों से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
इस मौके पर रामदेव कुमावत, किशोर राय, सतीष गुप्ता, श्याम साहू, चंदु मिश्रा, मनोज मिश्रा, डॉ राघवेन्द्र सिंह, मनोज सोनी, पदमन पटेल, रामअवतार श्रीवास, अशोक सराफ, अंचल दुबे, नैन सिंह परिहार, हरिशंकर दुबे, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, आदि उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारती शर्मा, आयुश पटेल, दीप शर्मा, भूनेश दुबे, पूजा श्रीवास, पुष्पा यादव, संजय चौबे, आनंद धीवर, दीलिप चौहान, प्रशांत तिवारी, प्रदीप चौहान, शशांक तिवारी, विश्वनाथ ठाकुर, जाकिर हुसैन, जाहिरा बेगम, ठाकुर सहाब, गौतम सहाब सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...