छत्तीसगढ़बिलासपुर

अब मोबाइल टावर लगेंगे नगर निगम की जमीन पर निजी जमीन और छतों पर टावर लगाने पर लग सकता है बैन

रिहायशी इलाकों में मोबाइल टावर का होना बेहद खतरनाक है और इसलिए लोग अपने घरों के आसपास टावर लगाने पर विरोध दर्ज करा रहे हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मोबाइल आज की जरूरत है । हर हाथ में एक से अधिक मोबाइल देखा जा सकता है ।मोबाइल की संख्या लगातार बढ़ रही है और इस वजह से ही नेटवर्क देने के लिए कंपनियों को लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में अपने टावर लगाने पड़ रहे हैं ।प्रतिस्पर्धा होने की वजह से अलग अलग मोबाइल कंपनियां अपने-अपने टावर लगा रही है ।इसी कारण शहर में मोबाइल टावर की बाढ़ आ गई है ।जिधर भी देखे मोबाइल के टावर नजर आ जाएंगे। जांच में यह साफ हो चुका है कि टावर से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे निकलती है, जिससे कोशिकाओं के कैंसर होने का खतरा रहता है ।रिहायशी इलाकों में मोबाइल टावर का होना बेहद खतरनाक है और इसलिए लोग अपने घरों के आसपास टावर लगाने पर विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसका विकल्प तलाशते हुए बिलासपुर नगर निगम ने फैसला लिया है कि अब निजी जमीन और भवन के छतो पर मोबाइल टावर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके स्थान पर निगम मोबाइल टावर लगाने के लिए अपनी खाली पड़ी जमीन मुहैया कराएगा। इसके लिए शासन का आदेश प्राप्त हो चुका है। इससे फायदा यह होगा कि रिहायशी इलाकों से अलग ,निगम की जमीन पर टावर लगेंगे । इन टावर्स में सभी कंपनियों को उपकरण लगाने की अनुमति दी जाएगी। इससे एक ही जगह से काम बन जाएगा और अलग-अलग मोबाइल कंपनियों को अलग से अपने टावर लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे टावर की संख्या को सीमित किया जा सकेगा, वही पूरी आबादी विकिरण की चपेट में आने से भी बच सकेगी ।अब तक हुई जांच से यह भी पता चला है कि मोबाइल टावर से निकलने वाली विकिरणो से इंसानों के साथ पक्षियों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है जिससे उनकी प्रजाति लुप्त होने की कगार पर है। निगम द्वारा एक ही स्थान पर मोबाइल टावर लगाने की व्यवस्था हो जाने से इस परेशानी को भी सीमित किया जा सकेगा ।योजना के अमल में आने के बाद मोबाइल टावर की संख्या निश्चित तौर पर कम होगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...