प्रशासनिकबिलासपुर

मुख्यालय में नहीं रहने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्यवाही, बंदियों का आधार कार्ड बनाने जेल में लगाया जायेगा शिविर, टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिया निर्देश

डेस्क

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने मुख्यालय में नहीं रहने वाले चिकित्सकों पर सख्त कार्यवाही करने एवं जिन अस्पतालों में दस से कम संस्थागत प्रसव हुये हैं। वहां के प्रभारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने कैदियों का आधार कार्ड बनाने और उनके बैंक अकाउंट खोलने के लिये जेल में शिविर लगाने का भी निर्देश दिया।कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक स्कूल में मध्यान्ह भोजन का मेनू दीवार पर प्रदर्शित करने और इसका पालन प्रतिवेदन देने कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयों को पौष्टिक भोजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाए। मध्यान्ह भोजन में मेनू और प्रोटीन स्तर का पालन अनिवार्य है। निर्धारिक मानकों के अनुरूप भोजन नहीं पाये जाने पर मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाले समूहों को हटाने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी लें।
कलेक्टर ने जिले में खाद और बीज भंडारण और उठाव की समीक्षा की। सहकारी समितियों में 26 हजार टन खाद भंडारण के विरूद्ध 12 हजार टन का उठाव किया गया है। उन्होंने वन अधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर ने जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक से बने सामग्री की जब्ती की कार्यवाही मे तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के सीएमओ हर दिन इसके लिये कार्यवाही करें।

जाति प्रमाण पत्र के आवेदन अधूरे होने पर होगी सख्त कार्यवाही

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिये आवेदन पत्र वांछित दस्तावेज के साथ प्रस्तुत किया जाये। आवेदन अधूरे होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के ऊपर सख्त कार्यवाही करें। जाति प्रमाण पत्र के पुराने आवेदनों को प्राथमिकता से निराकृत करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने नक्शा अपडेशन कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया और कहा कि प्रतिदिन 100 नक्शा अपडेट होना चाहिये। राशनकार्ड के नवीनीकरण अभियान के तहत राशनकार्डों के सत्यापन के पश्चात डाटा एण्ट्री की तैयारी करने और प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों के एण्ट्री कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा भुगतान नहीं करने पर संबंधित बीमा कंपनी के विरूद्ध एफआईआर करने के निर्देश भी दिये।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...