बिलासपुरभाजपा

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को मिल रहा अच्छा रुझान

डेस्क

पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ बिलासपुर में जारी सदस्यता अभियान के तहत् भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड के बूथों के घरों घर पहुॅचकर भाजपा का सदस्य बना रहे है। लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। इसी तारतम्य में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडलों में अभियान तेजी से जारी है।
भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज देशवासी काफी प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के मन-मस्तिष्क में राष्ट्रवाद का अलख जगा दिया है, आमजन स्वस्फूर्त भाजपा से जुड़ते चले जा रहे है। श्री केशरवानी ने बताया कि दक्षिण मंडल के कुम्हारपारा एवं वार्ड क्र.14 तालापारा में सैकड़ों नए सदस्य बनाए गए। उन सभी को निःशुल्क नम्बर 8980808080 को उनके मोबाईल से डॉयल कराकर उनको सदस्य बनाया गया और उनकी सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाईन भरी गई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, महामंत्री प्रबीर सेन गुप्ता, संध्या चौधरी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, किशोर यादव, भानू प्रजापति, दिलीप प्रजापति, नारायण कुर्रे, राकेश तिवारी, ऋषि उपाध्याय, छोटेलाल महिलांगे, राजेश बंजारे, विशाल कश्यप, मोनू जायसवाल सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...