मस्तूरी

कांग्रेस सभा के दौरान प्रधानमंत्री को गाली का मामला…  कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव और विजय केसरवानी पर भी एफआईआर की मांग

उदय सिंह

बिलासपुर – लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर बिलासपुर के भदौरा पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार सहित अन्य कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीति गरमा गई है इस मामले में पुलिस ने मस्तूरी निवासी अरविंद सोनी पर कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही इस मामले को लेकर विधानसभा संयोजक बी पी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी सहित अन्य नेताओं पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और कहा है कि इन नेताओं की उपस्थिति में गाली गलौज हुई पर इन नेताओ ने गाली देने वाले व्यक्ति को मना नहीं किया बल्कि अट्टहास लगाकर हंसते रहे जो कि बहुत ही निंदनीय और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विषय था बता दें कि पूरे मामले को लेकर रविवार को मस्तूरी विधानसभा संयोजक बी पी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मस्तूरी थाना पहुंचकर शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अरविंद सोनी को गिरफ्तार कर लिया वही

आज सोमवार को बी पी सिंह ने मस्तुरी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सख्त और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा से मुलाकात कर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि विपक्षी गठबंधन की अंतरात्मा मर चुकी है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर कांग्रेस ने निचले स्तर के व्यवहार का परिचय दिया है हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने वाले सभी लोगों और अट्टहास लगा कर भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो । वास्तव में ऐसी घृणित, अशिष्ट राजनीति करना कांग्रेस की विचारधारा है । लोग लोकसभा में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएंगे। ज्ञापन देने विधानसभा संयोजक बी पी सिंह सहित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर , विजय अंचल , महामंत्री अजय सिंह, शंभूदास मानिकपुरी,मंडल प्रभारी यदु राम साहू, कार्यसमिति सदस्य पंच मनोज सिंह,पूर्व सरपंच नरेंद्र वस्त्रकार एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...