छत्तीसगढ़राजनीति

केंद्र की नीतियों के खिलाफ 20 को कांग्रेस का प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन

डेस्क

केंद्र और राज्य में अलग-अलग सरकार हो उनके बीच समन्वय और तालमेल का अभाव हमेशा होता है। राजनीतिक विद्वेष भी इसके पीछे की एक अहम वजह होती है। ऐसा ही आरोप प्रदेश की कांग्रेस सरकार, केंद्र पर लगा रही है। कांग्रेसियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता, विद्यार्थी से उनका निवाला छीनने का काम किया जा रहा है । उज्जवला योजना के नाम पर केरोसीन के कोटे में भारी कटौती की बात कही जा रही है । वही पेट्रोल डीजल की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी, दाल भात केंद्र के लिए चावल के कोटे में कटौती ,धान के समर्थन मूल्य पर उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 20 जुलाई को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का फैसला किया है ।

बिलासपुर में 20 जुलाई को कांग्रेसी दोपहर 12:00 बजे से नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसमें मरवाही, कोटा पेंड्रा, बेलतरा, रतनपुर, मस्तूरी बिल्हा, तखतपुर बिलासपुर के कांग्रेसियों को शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है। कार्यकर्ताओं के अलावा इस आंदोलन को धार देने बड़ी संख्या में पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पहली मर्तबा हो रहे आंदोलन को असरदार बनाने के लिए कांग्रेसी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...