बिलासपुर

बिलासपुर:- हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश….3 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सिरगिट्टी और कोनी थाना में दर्ज विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, रेनॉल्ट ट्राइबर कार, एक धारदार चाकू, 74 लीटर डीजल तथा नगदी रकम जब्त की है। पुलिस के अनुसार थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 368/2026 के तहत धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वहीं थाना कोनी में अपराध क्रमांक 264/2026 और 119/2026 में भी डीजल लूट और चोरी के मामले दर्ज थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय कुमार कुर्रे, मणिशंकर कुर्रे और अमित भारद्वाज को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और ट्रेलरों को निशाना बनाते थे। आरोपी स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन से घूमकर ट्रकों की डीजल टंकी तोड़ते और डीजल चोरी कर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर मारपीट भी करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बिलासपुर सहित बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव और जांजगीर क्षेत्र में भी वारदात करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने बताया कि 24 मई 2026 को कोनी क्षेत्र में ट्रेलर क्रमांक CG 10 BL 8136 से करीब 100 लीटर डीजल चोरी किया गया था, जबकि 28 मार्च 2026 को ग्राम सेंदरी के पास खड़े ट्रेलर CG 04 BS 9548 से लगभग 270 लीटर डीजल चोरी किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और लगातार रेड कार्रवाई के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,