प्रशासनिकबिलासपुर

लखन लाल साहू ने अब तक नहीं किया सरकारी बंगला खाली, वही शासकीय बंगले की आस में अरुण साव ने किया आवेदन

आकाश दत्त मिश्रा

लोकसभा चुनाव को करीब 2 महीने पूरे हो गए और बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू अब भी सरकारी बंगले पर काबिज है। बिलासपुर के वर्तमान सांसद अरुण साव अपना काम वर्तमान में निजी आवास से ही पूरा कर रहे हैं ,लेकिन उनके इस आवास में इस लिहाज से पर्याप्त स्थान ना होने की वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है। जब भी वे बिलासपुर में होते हैं तो उनसे मिलने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक पहुंचते हैं ।जिन्हें बिठाने और इंतजार करवाने के लिए भी पर्याप्त जगह उनके नर्मदा नगर स्थित निवास में नहीं है।

इसलिए उनसे मिलने वाले अक्सर बारिश और धूप में खुले मैं खड़े रहने को विवश है। संसद बन जाने के बाद बंगले के लिए अरुण साव ने नियमानुसार आवेदन किया है, लेकिन पूर्व सांसद लखनलाल साहू द्वारा अभी नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास को खाली नहीं किया गया है, इसलिए नए सांसद को बंगले का आवंटन नहीं किया जा सका है। सांसद के आवेदन के बाद आयुक्त कार्यालय बिलासपुर द्वारा पूर्व सांसद लखनलाल साहू को नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास गृह क्रमांक d-1 खली करने के लिए नोटिस भेजा गया है।

ताकि वही बंगला नवनिर्वाचित सांसद अरुण साव को आवंटित किया जा सके। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायकों ने हमेशा ही सरकारी आवास समय तक खाली कर नजीर पेश की है, लेकिन बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू उस परंपरा को अब तक पूरा करते नहीं नजर आ रहे। जिसका खामियाजा मौजूदा सांसद को उठाना पड़ रहा है। बंगला खाली ना होने की वजह से उन्हें बंगले का आवंटन अब तक नहीं किया जा सका है ,इसलिए रोज उनके द्वारा इस तरह की मांग की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती!