बिलासपुरभाजपा

युवा मोर्चा को 25 लाख सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य, अब मंडलों में होगी अभियान को लेकर लगातार बैठक

डेस्क

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए युवा सदस्यों को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोडऩे के संकल्प के साथ ऑनलाईन सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा मिट्टी से जुड़ा हुआ, मूल्य आधारित राजनीति करने वाली पार्टी है, आप को आम लोगों को यह बताना होगा कि भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अखंड राष्ट्र के लिए अपनी जान की आहूति देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी थे और देश को विश्व शिखर के पटल पर ले जाने वाले वैचारिक क्रांति के जनक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।

युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में मात्र 6 महीने के अंतराल में अपनी विश्वसनीयता खोने वाली कांग्रेस की वर्तमान सरकार अकेली है। जब आप जनता से मिले, तो वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताना ना भूले। भारतीय जनता युवा मोर्चा ही जन संघर्ष की प्रथम पंक्ति है जो जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा ने प्रत्येक बूथ पर जो 20 सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है आपके उत्साह को देखते हुए लक्ष्य अब शीघ्र प्राप्त कर लेंगे। श्री सिंह ने ध्येय वाक्य सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी की व्याख्या करते हुए युवाओं से आव्हान किया कि आप भौगोलिक रूप से जिले के प्रत्येक कोने में पहुच कर समाज के आखिरी व्यक्ति की आवश्यकताओं और भावनाओं की चिंता करते हुए उसे भाजपा से जोडऩा है।
महापौर किशोर राय ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की ताकत है और सेनापति के रूप में नेतृत्व करता है जो भी लक्ष्य दिया जाता है उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहता है। भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है और उसे घर-घर तक पहुॅचाना है यही हमारा लक्ष्य है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि निःशुल्क टोल फ्री नम्बर 8980808080 डायल कराकर हमें नए सदस्य बना है। बिलासपुर संगठन ने प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है आज ऐसा लगता है कि भाजपा के अलावा और कोई राजनीतिक संगठन जनता के लिए कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा आवश्यकता राजनीतिक कार्यकर्ताओं की है, आप युवाओं को राजनीति से जोड़े, जन सेवा करने का अवसर देखकर युवा राजनीति के माध्यम से राष्ट्रनीति में संलग्न हो जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, सुशांत शुक्ला, सुनीता मानिकपुरी, राजेश तम्बोली, लोकेशधर दीवान, प्रणव शर्मा, प्रकाश यादव, राजू सिंह, संतोष सोनकर, निखिल केशरवानी, विनय अवस्थी, विष्णु सोनी, अजय पाटिल, बिज्जू राव, इंशु गुप्ता, पवन पाठक, रोहित मिश्रा, विभा नहरेल, अभिलाषा बघेल, सरोज केरकेट्टा, तामेश कश्यप, अमित तिवारी, आदित्य तिवारी, नवीन उभरानी, अमरदीप बोलर, मनोज पटेल, अशोक मानिकपुरी, संतोष पाटनवार, सीटू चॉवला, सीनू राव, शिवेन्द्र, छोटेलाल शर्मा, अजय यादव, अजय तिवारी, शिव गुप्ता, अंकुर गुप्ता, गोविंद यादव, टिकारराम साहू, आनंद साहू, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, सूर्यकांत सिंह, संजय राठौर, सन्नी रजक, अनिश सैनिक, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, प्रेमलाल सिंगरौल, विक्रांत कोरी, देवेश खत्री, जितेन्द्र भास्कर, लक्ष्मी प्रधान, सचिन सोनी, हिमांशु जायसवाल, विरेन्द्र पटेल, नरेन्द्र नायक, अंकित तिवारी, महेन्द्र यादव, ज्ञानदीप पाण्डेय सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा... रोजगार सहायक बर्खास्त जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुँचे फरियादी... सीपत और मस्तूरी से भी पहुँचे लोग, रखी अपनी अपनी समस्याए... जेएसडब्ल्यू प्लांट के गेट के सामने प्रदर्शन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार... अवैध पैसों की मांग करने का... ट्रक चालक से 13 लाख की लूट का मामला....पुलिस ने एक आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपि... भ्रष्टाचार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कड़ा रुख... तीन अभियंता निलंबित, फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आज से शुरू होगा सोसाइटी प्रीमियर लीग, फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतिय... एएसपी, डीएसपी ट्रांसफर: 60 पुलिस अधिकारियों का तबादला...इन जिलों में किया गया फेरबदल, जर्जर सड़क पर गुणवत्ताहीन मरम्मत...लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग की सख्त कार्रवाई, उप अभियंता सस्पेंड... रेलवे स्टेशन के पास आटो ड्राइवर की गुंडागर्दी… विरोध करने पर छात्र पर धारदार हथियार से हमला सहकारी समितियों में विधायक प्रतिनिधि किये गए नियुक्त...मदन कहरा को मिली रतनपुर सेवा सहकारी समिति की ...