बिलासपुर

बाल कलाकार शिवलेख सिंह के माता- पिता को देखने अपोलो पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल

डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज अपोलो अस्पताल पहुंचकर 2 दिन पूर्व रायपुर रोड में हुए भीषण दुर्घटना में बॉलीवुड के बाल कलाकार शिवलेख सिंह के माता पिता लेखना सिंह एवं पिता शिवेन्द्र सिंह के स्वास्थ्य जाजने पहुंचे। इस दौरान श्री अग्रवाल ने बाल कलाकार मास्टर शिवलेख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, यह दुर्घटना हम सबके लिए बडी क्षति है। इतनी कम उम्र में देश के सुप्रसिद्ध टी.व्ही. सीरियल में अहम रोड अदा कर देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर गए। जांजगीर जिले के छोटे से गांव नरियरा का नाम भी रोशन किया।

श्री अग्रवाल ने कहा की भीषण दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यू से शिवलेख सिंह के आकस्मिक निधन से हम सब स्तब्ध है। हम सब आपके साथ है। श्री अग्रवाल ने अपोलो अस्पताल में श्रीमती लेखना सिंह का इलाज कर रहे डाक्टरों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर अच्छे से अच्छा ईलाज करने हेतु कहा। इस दौरान भाजपा नेता रामदेव कुमावत, राजेश मिश्रा, राजेश पाण्डेय, दीपक सिंह, लाला भाभा, रोशन सिंह, रोहित मिश्रा, केतन सिंह आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...