बिलासपुर

सोमवार को दो माह के बाद फिर शुरू हुआ कलेक्टर जनदर्शन….31 फरियादियों ने दिया आवेदन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दो माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद आज फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। जनदर्शन के दिन में बदलाव के कारण 31 लोगों ने अपर कलेक्टर को अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उनका आवेदन सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि साप्ताहिक जनदर्शन अब हर सोमवार को टीएल बैठक के बाद लगभग 12 बजे शुरू होगा। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं एवं ग्रामीण किसान अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुँचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया।तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लमेर के मोहनलाल धु्रव सहित अन्य लोगों ने लमेर से भाड़म आने वाले मार्ग का मुरूमीकरण कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि धरसा मार्ग है, जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए।

जिससे किसानों को खेती किसानी के लिए खेत तक आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बारिश के दिनों में ज्यादा दिक्कत होती है। एडीएम ने संबंधित मामले को तखतपुर सीईओ को सौंपते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत लमेर के मोहनलाल धु्रव ने सिंचाई के लिए बोरखनन करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे लघु एवं गरीब किसान है। जैविक खेती करना चाहते है। लेकिन सिंचाई के लिए बोरखनन करवाने में सक्षम नहीं है। एडीएम ने सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। बिरकोनी निवासी दिव्या कौशिक ने प्राथमिकता राशन कार्ड बनाने आवेदन दिया। इस मामले को खाद्य नियंत्रक देखेंगे। कोटा तहसील के ग्राम पंचायत करवा निवासी महेन्द्र मंहत ने मोटराईज्ड ट्राईसिकल वाहन की मरम्मत करवाने एडीएम से मुलाकात कर आवेदन दिया। एडीएम ने उप संचालक समाज कल्याण को आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान करने निर्देशित किया। हरदीकला निवासी सेवानिवृत्त औषधालय सेवक शंकर राव आहेर ने सेवानिवृत्ति पश्चात शेष राशि भुगतान करने की मांग की। इस मामले को जिला आयुर्वेद अधिकारी देखेंगे। ग्राम खजुरी नवागांव धर्मेन्द्र ने शौचालय बनवाने आवेदन दिया। एडीएम ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...