मुंगेलीराजनीति

केंद्र की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ मुंगेली में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

आकाश दत्त मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पहला बड़ा आंदोलन शनिवार को किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रदेश विरोधी होने का आरोप लगाया गया। मुंगेली में भी जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में करही स्थित कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेसियों ने धरना देते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7% की ही बढ़ोतरी कर किसानों का मजाक उड़ाया है । खरीफ की फसल के लिए धान के समर्थन मूल्य में मात्र 65 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। किसानों की हित की बात करने वाली मोदी सरकार ने राजनीतिक लॉलीपॉप थमाया है। वहीं केंद्र की सरकार को गरीब और छात्र विरोधी भी बताया गया, तर्क यह दिया गया की 2004 से चल रहे 128 दाल भात केंद्र केवल इस वजह से बंद हो गए क्योंकि केंद्र ने उन्हें चावल देने से मना कर दिया। दाल भात केंद्र को चावल का आवंटन रद्द कर दिए जाने से गरीबों को सस्ते में भोजन नहीं मिल पा रहा । वही छात्रावासों को भी रियायती दर पर मिलने वाले चावल के कोटे में कमी कर दी गई है । केरोसिन के कोटे में भी केंद्र के इशारे पर कमी की गई है, साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बेतहाशा बढ़ी है। केंद्र की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा । इस धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री के अलावा छाया विधायक राकेश पात्रे, उत्तम वासुदेव, अभिलाष सिंह, संजय यादव और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...