बिलासपुर

सुबह बाइक पर घूमने निकले छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत… अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की मंगलवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने एक भारी वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान सिम्स अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार हैं। उनके पुत्र मणिंद्र भूषण सिंह श्याम 23 वर्ष सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे मणिंद्र अपनी बाइक लेकर टहलने के लिए निकले थे।

इसी दौरान जब वे कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मणिंद्र सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल छात्र को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतक छात्र के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भारी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि...