जांजगीर चाँपा

इंजिनियर के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मृतक का था आरोपी महिला से अवैध संबंध….छुटकारा पाने महिला रची थी साजिश

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में हुए इंजिनियर के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता भीम प्रसाद देवांगन द्वारा थाना बलौदा में दिनांक 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके लड़के लड़के राजेश देवागन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर राजेश के शव को पैरा से छिपा दिया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में धारा 302.201 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आज मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपिया रेषमा खुटे एवं आरोपी रथ राम कुर्रे से पूछताछ में आरोपियों द्वारा हत्या करना स्वीकार कर बताया गया कि मृतक राजेश देवागन का आरोपिया रेशमा से पिछले एक वर्ष से अवैध प्रेम संबंध था राजेश पिछले कुछ दिनों से रेशमा को बार – बार मिलने के लिए बुलाता था रेशमा द्वारा मना करने पर मृतक राजेश द्वारा रेशमा को दोनो के अवैध संबंध के बारे में उसके घर वालों को बता देने की धमकी दी जाती थी। वह राजेश से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहती थी।

इस बात के लिए उसने अपने रिस्तेदार रथराम कुरै को बताया उसके बाद आरोपी एवं उसके रिस्तेदार रथराम ने मिलकर राजेश की हत्या करने का प्लान बनाया ।आरोपी रेशमा द्वारा राजेश को ग्राम भिलाई में पैडगरी रास्ता में मिलने के लिए बुलाया , रेशमा के रिस्तेदार रथ राम द्वारा टगिया से मारकर राजेश की हत्या किया और दोनों के द्वारा मिलकर राजेश की लाश को पैरा से ढक दिया गया । अपराध स्वीकार करने के बाद आज दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...