बिलासपुर

सड़क हादसा :- ट्रक ने स्कूटी सवार इलेक्ट्रिशियन को लिया चपेट में…पहियों के नीचे दबने से हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है,घटना सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौक की है जहां सोमवार को ट्रक के चपेट में आकर एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई मामले में स्थानीय पुलिस ने ट्रक को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोपका निवासी बसंत साहू पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन है जो सुबह 9बजे के आसपास अपने घर से अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एएम 9589 से कही जा रहे थे। जब वह मारूती शो रूम के पास मोपका चौक में पहुंचे थे, इस दौरान ट्रक टीएन 34 एडी 1717 को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हाईवा चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया।

गाड़ी मोड़ने के दौरान बंसत साहू ट्रक के पीछले चक्के की चपेट में आ गया। दुर्घटना में बंसत साहू की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस अपराध दर्ज कर ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...