बिलासपुर

दयालबंद गुरुद्वारा में 18 से 22 सितंबर तक निशुल्क आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी चिकित्सा शिविर का आप भी ले सकते हैं लाभ , रजिस्ट्रेशन जारी

डेस्क

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वे पावन प्रकाश पर्व की खुशी में गुरु सिंह सभा दयालबंद गुरुद्वारा द्वारा वर्षभर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में आगामी 18 से 22 सितंबर तक विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन भी दयालबंद गुरुद्वारा में किया जाएगा। यहां देश के जाने माने कोटा राजस्थान के आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी के विशेषज्ञ डॉ मनोज शर्मा और उनके 60 विशेषज्ञ साथी अपनी सेवा सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक देंगे। इस शिविर में कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, कंधे में जकड़न, सर्वाइकल स्पांडिलाइसिस, न्यूरोलॉजिकल समस्या, कोहनी की समस्या ,टखने का दर्द , मस्तिष्क पक्षाघात आदि व्याधियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।

गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अलावा स्त्री सत्संग, सुखमणि सर्कल, आदर्श पंजाबी महिला संस्था, पंजाबी युवा समिति , पंजाबी सेवा समिति और खालसा सेवा समिति द्वारा इस आयोजन में विशेष सहयोग दिया जाएगा, साथ ही उपचार स्थल पर निशुल्क लंगर का भी आयोजन प्रबंध कमेटी की ओर से होगा । इस संबंध में गुरुद्वारा में एक अहम बैठक की गयी साथ ही निशुल्क आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी चिकित्सा शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है । रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक व्यक्ति गुरुद्वारा दयालबंद, हरजीत सिंह सलूजा, चरणजीत गंभीर, मनदीप सिंह गंभीर, अमोलक सिंह सलूजा, डॉ दिनेश कुमार साहू के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं । साथ में मौजूद तस्वीर में सभी मोबाइल नंबर अंकित है । यह जानकारी दयालबंद गुरुद्वारा प्रमुख सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने दी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...