क्राइम

प्यार के झांसे में फांस कर करता रहा प्रेमिका से दुष्कर्म, बनाया था बंधक

डेस्क

सिरगिट्टी क्षेत्र के युवक ने अपनी प्रेमिका युवती को बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके चंगुल से छुटने के बाद युवती ने आपबीती बताई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
तिफरा निवासी नीशु गुप्ता ने अपने परिचित की युवती से पहले दोस्ती की। फिर उससे बातचीत कर प्रेम का इजहार किया। युवक-युवती आपस में मिलते रहे। इस दौरान युवक उसके साथ शादी करने का झांसा देता रहा। करीब 10 दिन पहले युवक उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया।
फिर उसे अपने कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। तब से युवती उसके कमरे में बंधक बनी रही। इस दौरान युवक ने उसे नशीली दवा पिला दिया और दुष्कर्म करते रहा। किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। फिर उसने आपबीती सुनाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ धारा 342, 376, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...