बेमेतरा

सीएम भूपेश की घोषणा के बाद बेलतरा में शासकीय नवीन महाविद्यालय शुरू

उमलेश जायसवाल

बेलतरा. :- छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशा अनुसार बिलासपुर जिले के ग्राम बेलतरा में नवीन शासकीय महाविद्यालय शासकीय हाई स्कूल भवन बेलतरा में 26/8/2023 प्रारंभ हो चुका है यह महाविद्यालय अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबंध होगा। प्रवेश की प्रक्रिया वर्तमान सत्र 2023-24 से शुरू हो गई है ।ऑनलाईन प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित है। इस सत्र में बीए प्रथम वर्ष में 90 सीट, बी काम प्रथम वर्ष 90 सीट, बीएससी प्रथम वर्ष विज्ञान समूह 60 सीट एवं बीएससी प्रथम वर्ष गणित समूह में 30 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। 15 सितंबर से विधिवत उद्घाटन कर कक्षाएं प्रारम्भ की जाएगी।उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश भर के अधिकांश ऐसे ग्रामीण इलाके यहां आस-पास में कोई कॉलेज नहीं है नए कालेज इसी सत्र से शुरू किए जा रहे हैं 12वीं पास करने के बाद इन इलाकों के बच्चों को काफी दूर कॉलेज जाना पड़ता था अब राज्य सरकार शासन की इस पहल से बेलतरा समेत आसपास स्थित सभी ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सुगम उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा ।

इस शासकीय कालेज की शुरुआत होने की विधिवत जानकारी शासकीय नवीन महा विद्यालय बेलतरा के प्राचार्य डॉ पुष्पा राज लाजरस ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के मांग एवं प्रवेश आवेदन भी संख्या कम होने के कारण विश्वविद्यालाय से प्रवेश तिथि में वृद्धि ऑफ लाइन हेतु ओपन रिक्वेस्ट डाला जाना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक छात्रों को इसी सत्र में प्रवेश आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बेलतरा विधानसभा के मुख्यालय ग्राम बेलतरा पहुंचे थे. इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ग्राम बेलतरा में कॉलेज खोलने की मांग की थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है और इसी सत्र से संचालित करने के निर्देश भी दिए है जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। महाविद्यालय प्रारम्भ होने से आस-पास के बच्चे उच्च शिक्षा गांव में ही प्राप्त करेंगे। उन्हें बाहर जाना नही पड़ेगा। घोषणा के कुछ ही दिनों बाद इसी सत्र से बेलतरा क्षेत्र के छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ कर पढ़ाई शुरू हो गई।

गरीब परिवारों को मिलेगा बड़ा सहारा :-

बेलतरा क्षेत्र में मैट्रिक पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शिक्षा लेने के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूर बिलासपुर,रतनपुर, पाली, सीपत जाना पड़ता था। या फिर 50 किलोमीटर जिला मुख्यालय में रह कर महाविद्यालय की शिक्षा हासिल करते थे। क्षेत्र के गरीब परिवार के बच्चे गरीबी के कारण बस का किराया और खर्च निर्वहन नहीं कर पाते थे . जिसकी वजह से महाविद्यालय की शिक्षा हासिल नहीं होती थी. नौकरी की उम्मीद छोड़कर आगे परिवार चलाने खेती किसानी या मजदूरी कार्य करने जुट जाते थे। लेकिन अब बेलतरा में महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के छात्र छात्राएं अपने गांव में ही शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

500 से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभांवित-

बेलतरा में महाविद्यालय प्रारम्भ होने से आस पास के 40 गांव के लगभग 500 से ज्यादा विद्यार्थी लाभांवित होंगे। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए सीपत, रतनपुर, पाली, बिलासपुर जैसे शहरों की ओर जाना नही पड़ेगा। राज्य शासन द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहूलियत देने के लिए बेलतरा में नवीन शासकीय महाविद्यालय प्रारम्भ किया जा रहा है। मालूम हो कि नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ग्राम बेलतरा में 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी