क्राइम

ट्रेलर से बाइक की भिड़ंत, भाई की मौत बहन बुरी तरह जख्मी

उदय सिंह

बेलतरा कोल वाशरी के सामने ट्रेलर और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पाली की ओर से सहदेव पाटले अपनी बहन ज्योति को बैठा कर रतनपुर की ओर आ रहा था। शाम के वक्त जब वे बेलतरा कोल वाशरी के बाद पहुंचे थे तभी बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही टेलर से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे घटनास्थल पर ही रानी पारा निवासी सहदेव पाटले की मौत हो गई ।

वहीं भिल्मी निवासी बहन ज्योति बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पाकर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल ज्योति को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रेलर के चालक झारखंड निवासी सिकंदर व्यास को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...