निगम

परिसीमन के चलते टल सकता है निगम चुनाव

आलोक

आगामी नवंबर -दिसंबर में स्थानीय निकाय यानी नगर निगम और नगर पंचायत के चुनाव प्रदेश में सम्पन्न होने है। लेकिन बिलासपुर नगर निगम के चुनाव को टाला जा सकता है। क्योकि बिलासपुर नगर निगम का दायरा बढ़ाने के लिए आस पास के लगभग 29 ग्राम को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा जा चुका है। अब इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा यह तो शासन ही बता पाएगा। परंतु उम्मीद जताई जा रही है कि प्रक्रिया को पूरी होने में लगभग चार से पांच महीने का वक़्त लगेगा। अगर ऐसा होता है तो निकाय चुनाव को टालना पड़ेगा। जिसकी उम्मीद कम है। क्योकि निकाय चुनाव के बाद पंचायत के चुनाव जनवरी में होने है। अगर निकाय चुनाव को आगे बढ़ाया जाता है तो पंचायत चुनाव को भी आगे बढ़ना होगा। जिससे चुनावी व्यवस्था पर असर पड़ेगा। लिहाज़ा यह किया जा सकता है कि बिलासपुर में निगम चुनाव को रोककर पंचायत चुनाव को सम्पन्न करा लिया जाए। वही जिन ग्राम को निगम सीमा में शामिल करना है उन ग्राम में पंचायत चुनाव न कराया जाए। इस व्यवस्था से पार्षद भी संतुष्ट नज़र आ रहे है। उनका मानना है कि अगर चुनाव की तिथि आगे बढ़ती है तो उनका पूरा सहयोग रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...