छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिजली की दर में बढ़ोतरी, वेरिएबल चार्ज के रूप में 13 पैसे बढ़ाए गए

आलोक

छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिजली बिल हाफ करने का वादा किया गया था, इसलिए बिजली बिल में बढ़ोतरी से लोग हैरान हो रहे हैं। सरप्लस स्टेट छत्तीसगढ़ में गुरुवार से वेरिएबल चार्ज में इजाफा किया गया है। इससे बिजली के उपभोक्ताओं को अब तगड़ा झटका लगने वाला है। हालांकि इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। पावर कंपनियां ही लागत मूल्य का निर्धारण हर 2 माह में करते हुए वेरिएबल चार्ज तय करती है। पहले वेरिएबल चार्ज 1 पैसे प्रति यूनिट था जिसे अब बढ़ाकर 13 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है। इस तरह प्रति यूनिट 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक बार फिर बिजली बिल में इजाफा होगा। 0 से लेकर 100 यूनिट तक ₹3 40 पैसे प्रति यूनिट लिया जाएगा 100 से 200 यूनिट तक ₹3 60पैसे, 201 से 400 यूनिट तक ₹4 90 पैसे और 401 से 600 यूनिट तक ₹5 रुपये 50 पैसे के दर से बिजली बिल का निर्धारण होगा। वही 600 से अधिक यूनिट के लिए ₹7 .30 पैसे की दर से बिजली बिल देना होगा। लोग आरोप लगा रहे हैं कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है और बिजली बिल हाफ करने की जगह अब बिजली बिल में बढ़ोतरी की जा रही है, लेकिन असल में यह बढ़ोतरी बिजली बिल में ना होकर वेरिएबल चार्ज के रूप में की जा रही है, जिसका निर्धारण पावर कंपनियां करती है लेकिन इस वजह से बिजली उपभोक्ताओं का आने वाला बिल बढ़ कर आएगा।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा: नहर किनारे मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश....मौत के कारणों का नही हुआ खुलासा, पुलिस जुटी जांच में, फर्जी गैस डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता से धोखाधड़ी...विनोद गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय...