बिलासपुर

VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रूपनारायण सिन्हा को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था और वे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में शामिल हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रूपनारायण सिन्हा भाजपा संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे योग और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों से भी लंबे समय से जुड़े रहे। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,