बिलासपुर

तोरवा: नहर किनारे मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश….मौत के कारणों का नही हुआ खुलासा, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी किनारे स्थित शराब दुकान के पास नहर किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर तोरवा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान तोरवा बस्ती निवासी अशोक पटेल पिता रामस्वरूप पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह नहर किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शव शराब दुकान के पास मिलने से मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि अशोक पटेल वहां कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,