बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक 610 शोभित केवर्त को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। बताया गया है कि एक प्रकरण में आरोपियों को छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। जारी आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक शोभित केवर्त को निलंबित कर रक्षित केंद्र, बिलासपुर संबद्ध किया गया है।

साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन को मामले की प्रारंभिक जांच कर सात दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि जांच रिपोर्ट के साथ संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए जाएं। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,