मल्हार

मल्हार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सीएमओ के बीच पीआईसी गठन को लेकर बढ़ा विवाद, दोनों ने एक दूसरे के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत चुनाव संपन्न हुए अभी कुछ ही महीने बीते हैं, लेकिन मल्हार नगर पंचायत में अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की लिखित शिकायत मल्हार चौकी में दर्ज कराई है।

सीएमओ मनीष ठाकुर द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 25 तारीख को शाम करीब 4 बजे पीआईसी (स्थायी समिति) बैठक को लेकर अध्यक्ष और पार्षदों के बीच चर्चा हो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि अध्यक्ष के पति धनेश्वर केवर्त ने अपने मोबाइल से राजकुमार वर्मा को कॉल कर सीएमओ से बातचीत करवाई। बातचीत के दौरान राजकुमार वर्मा ने सीएमओ मनीष ठाकुर के साथ गालीगलौच करते हुए ट्रांसफर की धमकी दी। इस घटना को लेकर सीएमओ ने मल्हार चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने प्रति की गई अभद्रता और धमकियों का उल्लेख किया है।

वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर केवर्त ने भी सीएमओ और इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष द्वारा दी गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि बैठक के दौरान जब सीएमओ मनीष ठाकुर और इंजीनियर कृष्णानंद उपाध्याय से बातचीत चल रही थी, तभी सीएमओ ने ‘अनपढ़’ और ‘नीच जाति’ जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। महिला अध्यक्ष द्वारा विरोध करने पर इंजीनियर कृष्णानंद उपाध्याय ने भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘तेरी पीआईसी बैठक नहीं करेंगे’ और बैठक भंग करने की धमकी दी। अध्यक्ष ने इसे न सिर्फ व्यक्तिगत अपमान बताया, बल्कि इसे उनके पद और महिला सम्मान के खिलाफ भी बताया है।

दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को अलग-अलग लिखित शिकायतें दी गई हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस विवाद के चलते नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के बीच भी इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद स्थिति किस दिशा में आगे बढ़ती है और नगर पंचायत का सामान्य संचालन कब पटरी पर लौटता है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग