राजनीति

भाजपा के दो नेता रेस्ट हाउस में मना रहे थे रंगरेलियां, वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

डेस्क

हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की एक नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला के साथ एक पुरूष भी है.

हिमाचल प्रदेश की सियायत एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद से गरमा गई है. यह वीडियो हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की एक नेता का है. इस वीडियो में महिला के साथ एक पुरूष भी है, जो भाजपा युवा मोर्चा का ही पदाधिकारी बताया जा रहा है. ये मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से जुड़ा है. विवाद के बाद पार्टी ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

12 मिनट का ये वीडियो किसी सरकारी गेस्ट हाउस के बाथरूम का लग रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लगा रहा है कि इसे दोनों की रजामंदी से बनाया गया है, लेकिन यह वीडियो वायरल कहां से हुआ है, यह जांच का विषय है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी उनके पास इन दोनों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है. वहीं, सूत्रों का कहना है कि स्थानीय विधायक ने दोनों नेताओं का नोटिस जारी करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वीडियो के वायरल के बाद ये चर्चा का विषय बन गया है.

error: Content is protected !!
Letest
रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा,