तखतपुर

रफ़्तार का कहर :- तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवारों को लिया चपेट में….सामने से हुई टक्कर में बाइक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – जिले में फिर एक सड़क हादसे की घटना सामने आई है जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 2 लोगों को सामने से आकर ठोकर मार दी है। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है, वही दूसरे की हालत गंभीर है, दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है,

जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार केस्तरपुर नवापारा थाना लालपुर निवासी छन्नु भास्कर पिता केवल भास्कर उम्र 29 वर्ष अपने मित्र नीलेश खांडेकर पिता स्वर्गीय वीरेंद्र खांडेकर उम्र 27 वर्ष के साथ दोनों घर में ट्रैक्टर खराब हो जाने के कारण ट्रैक्टर का सामान लेने बिलासपुर गए हुए थे।

बिलासपुर से जब लौट रहे थे तभी लगभग 3 बजे बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग ग्राम लीदरी के पास पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 29 ए डी 0145 के चालक ने

दुपहिया वाहन चालक को ठोकर मार दी जिससे छन्नू भास्कर और नीलेश खांडेकर दोनों वहीं पर गिर गये

और छन्नू भास्कर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, वही निलेश खांडेकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर किया गया है, वही पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुटी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी