बिलासपुर

20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, आरोपी बेटा गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – महज 20 हजार रुपये की उधारी और जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर एक बेटे ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। गुस्से में आकर उसने अपने ही बुजुर्ग पिता के सिर पर दरवाजे में लगाने वाले लोहे के हुक से ताबड़तोड़ वार किए। इतने से भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पिता के सिर पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पिता ने इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विश्राम केंवट की बेटी दूरपति बाई रात्रे ने सीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई आशाराम केंवट अपने परिवार के साथ ग्राम बरेली स्थित ससुराल में रहता है। वहीं वह पिछले 18-20 वर्षों से ग्राम सेलर में अपने पिता के साथ रहकर उनकी देखभाल कर रही थी। 11 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे दूरपति बाई घर की बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी सीमा ने आकर बताया कि मामा आशाराम नाना के साथ विवाद कर रहे हैं। जब वह घर पहुंची तो पिता विश्राम केंवट गंभीर रूप से जली हुई हालत में मिले। उनके शरीर का आधा हिस्सा झुलस चुका था। परिजनों ने आग बुझाकर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।

20 हजार रुपये से शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशाराम ने बताया कि वर्ष 2007 में उसने अपने पिता को 20 हजार रुपये दिए थे। वह इसी रकम को वापस मांगने के साथ जमीन में हिस्सा देने का दबाव बना रहा था। पिता द्वारा मांग ठुकराने और उसे अपना बेटा मानने से इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसी गुस्से में उसने लोहे के हुक से पिता के सिर पर कई वार किए और पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी।मामले में अपराध क्रमांक 625/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन तथा एएसपी पंकज कुमार पटेल और सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में सीपत पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आशाराम केंवट 64 वर्ष को ग्राम बरेली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का हुक भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत...