बिलासपुर

बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभीर, सिम्स रेफर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमसेना में शुक्रवार शाम बाइक और मालवाहक ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए तत्काल सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेनी निवासी हरवंश खुसरो पिता पंचराम खुसरो (28 वर्ष) अपने परिचित रिश्तेदार भूपेंद्र मरावी पिता राजकुमार मरावी (23 वर्ष) के साथ शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बाइक क्रमांक CG 28 S 8094 से अमसेना की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान शाम करीब 7 बजे ग्राम अमसेना के पास सामने से आ रहे मालवाहक ऑटो क्रमांक CG 10 Z 8849 से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे हरवंश खुसरो के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक में पीछे बैठे भूपेंद्र मरावी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल 112 के माध्यम से उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित मालवाहक ऑटो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत... धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन...7 ठिकानों पर छापे, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अवैध धा... बिलासपुर: 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा, 24 लाख की ठगी; चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ... बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो...