क्राइम बिलासपुर

नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने शिकार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हर महीने 60 हजार रुपए सैलरी और सुरक्षित भविष्य का सपना दिखाकर एक युवक से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर युवक और उसके पिता को अंतरराष्ट्रीय बिजनेस एवं नौकरी का झांसा दिया और क्यू नेट विहान डायरेक्ट सेलिंग स्कीम में निवेश के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए। बाद में जब युवक ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उसे अपने नीचे नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, प्रार्थी आशीष साहू 26 वर्ष मूलतः बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का निवासी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि जुलाई 2022 में देवरीखुर्द, तोरवा निवासी पी. धनराज राव ने उसे फोन कर अंतरराष्ट्रीय बिजनेस और सुरक्षित नौकरी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद धनराज राव, पी. गोपाल राव, पी. संतोष राव और उनके पिता पी. एस. राव ने उसे और उसके पिता को अपने घर बुलाया। वहां आकर्षक कमाई और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिलाते हुए हर महीने कम से कम 60 हजार रुपए सैलरी या कमीशन मिलने का दावा किया गया। आरोप है कि उनकी बातों और लगातार बनाए गए दबाव में आकर आशीष ने 3 अगस्त 2022 को 3 लाख 50 हजार रुपए भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते में जमा कर दिए। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपए देवरीखुर्द स्थित आरोपियों के घर में पी. संतोष को नकद दिए। इस तरह कुल 5 लाख रुपए निवेश करा लिए गए।

नौकरी के नाम पर निकली पिरामिड स्कीम

पीड़ित के मुताबिक, रकम देने के कुछ दिन बाद जब उसने काम और नौकरी के बारे में जानकारी मांगी तो उसे क्यू नेट कंपनी के बारे में बताया गया। बाद में उसे पता चला कि यह कथित तौर पर पिरामिड और चेन मार्केटिंग आधारित स्कीम है, जिसमें कमाई के लिए नए लोगों को जोड़ना जरूरी है। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने चार महीने बाद पैसा लौटना शुरू होने का भरोसा दिया, लेकिन उसे कोई भुगतान नहीं किया गया। शिकायत के अनुसार, सितंबर 2026 में दोबारा रकम मांगने पर आरोपियों ने समय निकल जाने की बात कहते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया और कहा कि जो करना है कर लो, पैसा वापस नहीं मिलेगा।

अन्य लोगों से भी लाखों की ठगी का आरोप

आशीष ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि इसी तरीके से रितिक अरोरा से 5 लाख 53 हजार रुपए और मोहम्मद जुबेर से 16 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की गई है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी कथित तौर पर इस नेटवर्क में फंसाकर रकम वसूली गई है। फिलहाल चकरभाठा पुलिस ने पी. धनराज राव, पी. गोपाल राव, पी. संतोष राव और पी. एस. राव के खिलाफ धारा 318(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि कथित नेटवर्क के जरिए कितने लोगों से कितनी रकम वसूली गई और इस पूरे खेल में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत...