बिलासपुर

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी-देवरीकला निवासी 26 वर्षीय युवक आशीष सूर्यवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। युवक की मौत को परिजनों ने सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर मृतक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में जहां युवक की मौत के पीछे गंभीर साजिश की आशंका जताई गई है, वहीं सकरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।परिजनों के मुताबिक, आशीष सूर्यवंशी पिता जयप्रकाश सूर्यवंशी 26 वर्ष निवासी ग्राम भरनी-देवरीकला 10 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 से 7 बजे घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह ग्राम भरनी में छठ्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है। इसके बाद 11 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे उसके जीजा महादेव, निवासी ग्राम गोपालपुर के पास आशीष के फोन से कॉल आया और उन्हें बताया गया कि आशीष की हालत गंभीर है और वह सिम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने आशीष के सिर के पीछे चाकू से चोट के निशान और खून बहता देखा। उसके हाथ-पैर भी टूटे हुए बताए गए।

परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे उन्हें उसके साथ मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। सबसे गंभीर आरोप सकरी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लगाया गया है। शिकायतकर्ता सतीश कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि वे 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मौजूद रहे, लेकिन पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही उनकी बात सुनी। उल्टे उनके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार कर भगा दिया गया। अब परिजनों ने एसपी से हत्या का अपराध दर्ज कराने, घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह है कि गंभीर चोटों के साथ अस्पताल पहुंचे युवक की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आखिर थाने में उनकी सुनवाई क्यों नहीं की गई? पूरे मामले में पुलिस की भूमिका और घटना के पीछे की वास्तविक कहानी की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत... धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन...7 ठिकानों पर छापे, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अवैध धा... बिलासपुर: 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा, 24 लाख की ठगी; चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ... बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु... पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे की दरिंदगी, इलाज के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,