क्राइम

आरक्षक की पत्नी ने एसपी कार्यालय में की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हस्तक्षेप से बची जान

डेस्क

दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीपत थाने में पदस्थ आरक्षक सुरजीत सिंह जायसी की पत्नी ने 22 जुलाई को एसपी के पास पहुंचकर कार्यवाही ना होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

पुलिस ने उसकी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, नतीजतन सोमवार को पीड़ित युवती अपने साथ पेट्रोल लेकर बिलासपुर एस पी कार्यालय पहुंच गई और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। युवती द्वारा ऐसा किए जाने से एसपी कार्यालय में हड़कंप की स्थिति हो गई । पुलिस वालों ने किसी तरह युवती को ऐसा करने से रोका, वही इस कारण से यहां हंगामे की स्थिति नजर आई ।

आपको बता दें कि सीपत थाने में पदस्थ आरक्षक सुरजीत सिंह जायसी के साथ पीड़ित युवती का प्रेम विवाह हुआ था लेकिन कुछ महीने बाद ही रिश्तों में खटास आने लगी। युवती की मानें तो उसके पति का अफेयर किसी और से चलने की वजह से वह अलग रहने लगा साथ ही सास, ससुर और देवर दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस मामले में कोर्ट द्वारा जमानत खारिज कर दिए जाने के बावजूद उसका पति फरार है लेकिन पुलिस अपने विभाग के कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इसी के विरोध में युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी और इस सोमवार सचमुच आत्मदाह करने भी पहुंच गई। अब इस कदम के बाद शायद पुलिस मामले को गंभीरता से लें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...