खेल

5वीं ओपन अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में जिले के कराते खिलाड़ी महफूज अली ने स्वर्ण, रमन रजक ने रजत ,और योगेंद्र पाल ने जीता कांस्य पदक

आलोक

5वीं ओपन कराते प्रतियोगिता 26, 27, 28 जूलाई को नेताजी इंडोर स्टेडियम कोलकाता वेस्ट बंगाल में कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया गया जिसमे 8 देश के नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, ईरान, कुवैत, सर्बिआ, अमेरिका, श्रीलंका, के 6000 कराते खिलाड़ीयों ने भाग लिखा उक्त प्रतियोगिता में जिले के 3 खिलाड़ी रमन रजक, योगेन्र्द पाल, मेहफ़ूज़ अली, भारतीय टीम में शामिल रहे , महफूज अली ने सब जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बंगाल देश के खिलाड़ी को 6 – 2 से पराजित कर +35 कि. ग्रा. में स्वर्ण पदक हासिल किया , इसी प्रकार कैडेट वर्ग -52 कि. ग्रा. में रमन रजक ने रजत पदक हासिल किया , -45 कि. ग्रा. में योगेंद्र पाल ने कांस्य पदक लिया ।

यह खिलाड़ी प्रतिदिन कोच खेत्रो महानन्द से प्रशिक्षण लेते है कोच खेत्रो महानद के नेर्तित्व में इन खिलाड़ियों ने पूर्व में भी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है तीनों खिलाड़ी आज दोपहर अहमदाबाद एक्सप्रेस से बिलासपुर लौटे जिनका संघ के पदाधिकारियों एवं परिजनों के अलावा ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया। खिलाड़ियों के उज्ववल भविष्य के कामना के साथ बधाई देते हुए संघ के पदाधिकारीयों अध्यक्ष अविनाश सेठी, उपाध्यक्ष जे.पी. निषाद , प्रतीक सोनी , गणेश निर्मकलकर , अरुण नायक, रूपेश , दास , राजेश अहिरवार, रमन रजक,नारद रजक,योगेंद्र पाल, अतुल पाल, इरशाद अली डॉ इक़बाल अली सरफराज,आरिफ, जुनैद, बजरंग और परिवार के अन्य सदस्य स्टेशन पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। उक्त जानकारी संघ के सचिव खेत्रो महानन्द ने दी|

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...