मनोरंजन

अब उड़ीसा का भी हुआ रसगुल्ला, मिला जीआई टैग

डेस्क

. मिठाईयों के राजा रसगुल्ला की पहचान की होड़ में आखिरकार ओडिशा को भी साझेदारी मिली और उसके ‘ओडिशा रसगुल्ला’ को भाैगोलिक पहचान (जीआई) टैग मिल गया।

चेन्नई जीआई रजिस्ट्रार ने सोमवार को ‘ओडिशा रसगुल्ला’ को जीआई टैग दे दिया। रजिस्ट्रार ने इसकी सूचना अपने वेबसाइट पर भी जारी की है।
जी आई रजिस्ट्री की ओर से रसगुल्ले को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जीआई टैग देने के संदर्भ में माना जा रहा है कि दोनों राज्यों के रसगुल्ले के स्वाद और बनावट के फर्क के मद्देनजर अलग-अलग वैराइटी को मान्यता दी गयी।
रसगुल्ले की भौगोलिक पहचान को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। वर्ष 2017 में बंगाल के रसगुल्ला को जीआई टैग मिल गया था। ओडिशा सूक्ष्म उद्योग निगम ने इसके खिलाफ फरवरी 2018 में चेन्नई के जीआई कार्यालय में विभिन्न प्रमाण के साथ नया हलफनामा दाखिल किया। इसकेे अलावा ओडिशा उच्च न्यायालय में भी एक याचिका दायर की गयी थी।

हालांकि माना जाता है कि रसगुल्ला का सृजन सबसे पहले कलकत्ता (अब कोलकाता ) में हुआ है। कोलकाता के एक हलवाई नवीन दास को रसगुल्ला का पितामह निरुपित किया जाता है। नवीन रसगुल्ला केे कोलंबस के नाम से भी लोकप्रिय हैं। संबंधित तथ्यों का एक दूसरा पहलू यह भी है कि नवीन ने जिस समय कोलकाता में रसगुल्ला को प्रस्तुत किया था, उससे पहले ही यह ओडिशा के भुवनेश्वर और पुरी शहरों में इस मिष्ठान्न का आगाज हो चुका था।
रसगुल्ले की खोज के संदर्भ में एक दूसरा पहलू यह भी है कि ओडिशा के लोगों का दावा है कि इसकी शुरुआत उनके राज्य से हुई है और वे अपने पक्ष में तर्क देते हैं कि यहां स्थित विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ के मंदिर में रसगुल्ले का भोग चढ़ाया जाता है और ओडिशा से ही इसका शेष जगहों पर प्रसार हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ...