धर्म -कला-संस्कृति

नेवरा के ग्रामीणों के संग मुख्यमंत्री मनायेंगे हरेली तिहार

डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम नेवरा के ग्रामीणों के साथ एक अगस्त को हरेली तिहार मनायेंगे। पर्व के भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर डाॅं. संजय अलंग के मार्ग दर्शन में तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की।

ग्राम नेवरा में हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के 26 गौठानों का लोकार्पण करेंगे। ग्राम नेवरा के गौठान स्थल पर मुख्यमंत्री द्वारा कृषि औजारों के साथ-साथ पशुधन की पूजा की जाएगी।

गौठान में बनाये गये बछड़ा, गाय एवं चरवाहा के मूर्ति का अनावरण करेंगे। छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप नीम की टहनी गौठान में लगायेंगे और जानवरों को कलेवा खिलाएंगे। कटोरे में चरवाहे को दूध दिया जाएगा। जिसे वे गौठानों में छिड़काव करेंगे। चरवाहों को नारियल और लाठी देकर एवं खुमरी पहनाकर रोका-छेका की रस्म की जाएगी। छत्तीगढ़ की लोक परंपरा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक खेल गेड़ी, नारियल फेक, बिल्लस आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाॅल लगाया जाएगा। जिसमें ठेठरी, खुरमी, पपची, चीला, फरा, करी लड्डु, टमाटर की चटनी का स्वाद लोगों को मिलेगा। उद्यानिकी विभाग द्वारा स्थानीय किसानों द्वारा उगाए सब्जियों का प्रदर्शन स्टाॅल लगाकर किया जाएगा। साथ ही किसानों को सब्जी मिनी किट बांटा जाएगा। कृषि विभाग के स्टाॅल में प्राकृतिक खाद, स्वाइल हेल्थ कार्ड , कृषि यंत्र का वितरण किया जाएगा। वन विभाग के स्टाॅल में वनांचल क्षेत्र के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सामाग्री का प्रदर्शन तथा वनौंषधियों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जाएगी। पशुधन विकास विभाग के स्टाॅल में हरा चारा, अजोला का प्रदर्शन होगा। विभाग के चिकित्सकों द्वारा गौठान के जानवरों का उपचार भी किया जाएगा।

जिला स्तर पर होगी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता-
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हरेली तिहार के दिन जिला स्तर पर ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाए। बहतराई स्टेडियम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल गेड़ी, कबड्डी, खोखो, बिल्लस आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगीं। खेल का सूचारू आयोजन करने के लिए एसडीएम बिलासपुर और जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिये गये। साथ ही इसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उईके, एसडीएम कोटा कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...