धर्म -कला-संस्कृति

इस हरेली पर शासकीय अवकाश घोषित

डेस्क


1 अगस्त को जिले सभी ब्लाको में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियो द्वारा हरेली त्योहार आम जनता और किसानो को साथ लेकर मनाया जायेगा। 27 जुलाई को प्रदेष कांग्रेस की बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देषित किया कि हरेली त्योहार को सरकार द्वारा छुट्टी की घोषणा की गयी है। हरेली छ.ग. के किसानो का पहला त्योहार है। छ.ग. सरकार किसानो के हित में लगातार कार्य कर रही है । इसलिए हरेली को सभी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटिया ब्लाक में इस त्योहार को जनता के साथ मिलकर मनायेगी।

बिलापसुर मे भी जिलाअध्यक्ष विजय केशरीवानी और शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने ब्लाॅक अध्यक्षों से मिलकर सभी ब्लाको में आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश काग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसानो के मुख्य मंत्री भूपेष बघेल ने हरेली तीजा करमा जयंती और छठ पूजा की छुटटी देकर किसानो महिलाओ सहित माता कर्मा और छठ माता के भक्तो को सौगात प्रदान की हैं । उन्होने कहा कि 1 तरीख को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में किसानो के साथ हरेली त्योहार मनायेगे। यह बिलासपुर के लिये गौरव की बात है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर के चार ब्लाॅको सहित ग्रमीण के सभी ब्लाको में हरेली के दिन छ.ग. के परम्परागत खेलो का अयोजन होगा गेढी नृत्य, भौरा गीत और नारियल फेक जैसे खेलो का आयोजन किया जावेगा। उन्होेने जिलाअध्यक्ष और शहर अध्यक्ष सेे भी इस आयोजन में भाग लेने की अपील की हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर...