खेलबिजनेस

टेंट, लाइट, माइक संघ ने की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इरफान से मुलाकात

डेस्क

बिलासपुर के टेंट, लाइट और माइक ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को बिलासपुर यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इरफ़ान खान से मुलाकात की और बिलासपुर की यातायात अवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया । अक्सर आरोप लगता है कि टेंट व्यवसायी सड़क पर कहीं भी टेंट लगा कर यातायात को प्रभावित करते हैं ,इसलिए टेंट कारोबारी और यातायात विभाग के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता है।

टेंट कारोबारियो ने यातायात विभाग के प्रमुख इरफान खान को काम के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की उम्मीद की। इस पर इरफान खान द्वारा हर मौके पर मदद का आश्वासन दिया गया और अपना निजी मोबाइल नंबर देते हुए आग्रह किया गया कि वे किसी भी जरुरत पर उन्हें निसंकोच मैसेज और कॉल कर सकते हैं। शहर में दुर्घटना रोकने तय समय सीमा पर भारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित किया गया है । इस पर टेंट व्यवसायियो को भी हिदायत देते हुए सहयोग की अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर बड़े वाहनों का उपयोग न कर ,दूसरे विकल्प का उपयोग करें । इस अवसर पर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ टेंट, लाइट माइक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ , लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष भुट्टो राज, गुरबचन सिंह, कमल जैन, इंद्रजीत सिंह इच्छापुरानी, दिनेश मुदलियार समेत बड़ी संख्या में शहर के टेंट हाउस के संचालक मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...