बिलासपुर

पैसों की अवैध वसूली का मामला…प्रताड़ना से त्रस्त नाबालिग ने की आत्महत्या…पुलिस ने सुसाईड नोट के आधार पर 2 आरोपियों पर किया मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्डारी में 17 वर्षीय अमित वस्त्रकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर सिद्ध यादव और प्रीतम साहू के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे अमित वस्त्रकार घर लौटा। उस समय घर में कोई नहीं था। उसने पंखे के हुक से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसका भाई आशीष घर पहुंचा तो अमित को फंदे पर झूलता देख शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर नीचे उतारा। पानी पिलाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक पत्र मिला। उसमें लिखा था कि प्रीतम साहू और सिद्ध यादव उससे पैसा नहीं लगने के बावजूद लगातार वसूली की मांग करते हैं, वीडियो बनाकर धमकाते हैं, जगह-जगह बदनाम करते हैं और मारपीट करते हैं। इसी मानसिक दबाव से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। सुसाइड नोट को मृतक के परिजनों ने भी उसकी हस्तलिपि बताया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दस्तावेज जब्त किए। मर्ग जांच में दोनों आरोपियों की प्रताड़ना से आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट होने पर उनके खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...