प्रशासनिक

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का उद्घाटन, 600 से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित

डेस्क


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रदेश के पहले आजीविका अंगना ( मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का उद्घाटन किया । गनियारी स्थित आजीविका अंगना ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 68 लाख है।
गनियारी मल्टी एक्टिविटी सेंटर में महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों में लगभग 650 महिलाएं कार्य कर रही हैं।

समूह की महिलाओं द्वारा पिछले बीस दिन में लगभग 57 लाख रुपये से अधिक उत्पादन कर विक्रय किया जा चुका है। जिसमें से महिलाओँ को 20 लाख से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है।
यहां पर उन्होंने डोम के अंदर सिलाई मशीन प्रशिक्षण, गणवेश निर्माण, जूट बैग निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, एलईडी बल्ब निर्माण, कांच की चूड़ी निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण का अवलोकन किया। श्री बघेल ने ई रिक्शा में बैठकर डोम के बाहर संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने डोम के बाहर महिलाओं के द्वारा पेवर ब्लॉक, फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण, सीमेंट पोल निर्माण एवं चैन लिंक फैंसिंग निर्माण का भी निरीक्षण किया।


रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार- आजीविका अंगना( मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का निर्माण कार्य अगस्त 2018 में शुरू किया गया। ये सेंटर रिकॉर्ड समय में एक साल में ही बनकर तैयार हो गया है। आजीविका अंगना को कार्य के हिसाब से दो भागों में विभक्त किया गया है। डोम के अंदर आंतरिक एवं डोम के बाहर बाह्य गतिविधियों में महिलाएं विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।
आजीविका अंगना में आने वाली महिलाओं को घर से खाना लाकर आने की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। उन्हें इसी परिसर में श्रमिक अन्न सहायता केंद्र में मात्र 5 रूपये में भोजन प्राप्त हो रहा है।
गनियारी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो सौ महिलाओं को सुरक्षा उपकरण, सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, सौ महिलाओं को सायकिल वितरण और पांच महिलाओं को ई रिक्शा का वितरण किया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...