मनोरंजन

रफी के नगमे कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, कहां आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है रफी

डेस्क

रफी साहब जी के द्वारा गाए अनेक गीत आज भी लोगों के दिलों में वास करती है। उक्त उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज शहजादे ए कशिश म्युजिकल ग्रुप द्वारा राघवेन्द्र राव सभा भवन में आयोजित स्वर सम्राट स्व.मो.रफी साहब जी की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रफी के नगमें कार्यक्रम के दौरान कही।

श्री अग्रवाल ने कहा कि हिन्दुस्तान वह देश है जहॉ आज भी घरों में गीत संगीत गूंजते है। स्वर सम्राट रफी साहब, मुकेश, किशोर कुमार, महेन्द्र कपूर, सुरैया आदि महान गायकों द्वारा एैसे-एैसे गीतों को अपनी सुरीली अवाजों से लोगों को सुकुन देते है जैसे अगर दुख भरी नगमें है तो उसे लोग अपने उपर ढालते है उसी तरह रोमांटिक गीत होते है तो उसमें भी लोग अपने उपर ढाल लेते है। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्व.मो.रफी साहब जी के गीतों में वह कसिस है कि बीमार व्यक्ति भी ठीक हो जाता है। दुनिया में अगर संगीत पहुॅचा है तो वह भारत से पहुॅचा है। स्वर सम्राट तानसेन जी दुनिया के महान गायकों में से एक थे जिन्होंने गीत के माध्यम से हर वक्त समय तिथि के अनुसार अपने गीतों से बीमार व्यक्ति को ठीक कर देते थे। उसी तरह वर्षा भी उनके गीतों से होती थी। ऐसे अनेक राग उन्होंने बनाए जो आज भी प्रचलित है। श्री अग्रवाल ने कहा कि रफी साहब जी भले इस दुनिया में नही है लेकिन उनकी आवाज आज भी अमर है। घरों में आज भी रफी जी के गीत गूंजते है।
इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा उपस्थित संगीत प्रेमियों, आयोजन समिति के सदस्यों को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

error: Content is protected !!
Letest
काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ...