बिलासपुर

धोखाधड़ी के बढ़ते मामले को लेकर पुलिस विभाग में नोडल अधिकारियों की बैठक, सतर्कता से काम करने का दिया आश्वासन….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- बैंक में लगातार बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामलों के संबंध में पुलिस विभाग में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें नोडल अधिकारियों द्वारा आगे से सतर्कता से काम करने का आश्वासन दिया गया|

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों में बैंकों से किसानों के खातों से लाखों रुपए गायब होने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया,

इस संबंध में 8 जुलाई को पुलिस विभाग में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई जहां नोडल अधिकारियों द्वारा आगे से सतर्कता से काम करने का आश्वासन दिया गया ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं सामने ना आए,

इसके अलावा पीसीआर बैंक तथा क्वार्टर टीम की समीक्षा बैठक भी की गई, जिसमें उनके अब तक किए गए कामों की समीक्षा की हुई। एस.पी. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि चर्चा के दौरान अधिकारियों को बैंक के कार्यों में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है, साथ ही एटीएम तथा बैंक शाखा में सीसीटीवी बढ़ाने निर्देश भी दिए गए है, बैंकों में कार्यरत गार्ड्स को अन्य कार्यों को छोड़कर हर वक्त अलर्ट रहने निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा कि अगर गार्ड्स चाहे तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें एक-दो दिन की ट्रेनिंग भी दी जा सकती है,

उन्होंने बताया कि शहर में 4 पीसीआर बैंक से जो क्विक रिस्पांस के तौर पर काम करती हैं, अगर समय रहते धोखाधड़ी की जानकारी इस शाखा को दे दी जाए तो घोटाले के माध्यम से जो पैसे दूसरे बैंक में ट्रांसफर किए जा रहे हो उसे वापस लाया जा सकता है, इन्हें भी सही ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए ताकि लोगों से अच्छा रिस्पांस मिले।

error: Content is protected !!
Letest
काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ...