भाजपा

शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचेंगे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव , सदस्यता अभियान को देंगे धार

डेस्क

इन दिनों भाजपा द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के युवा मोर्चा द्वारा घर घर पहुॅचकर सदस्य बनाये जा रहे है। 2 अगस्त शुक्रवार को सदस्यता अभियान के तहत् भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बिलासपुर शहर के पश्चिम, उत्तर व दक्षिण मंडल में सदस्यता अभियान में शमिल होंगे।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव दोपहर 12 से 2 बजे के बीच पश्चिम मंडल में युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान में शामिल होंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर दस्तक देंगे। पार्टी के विचारधारा को लेकर कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे से उत्तर मंडल सरकंडा क्षेत्र में एवं 4ः30 से 6 बजे के बीच दक्षिण मंडल में युवाओं को सदस्यता दिलायेंगे। दीपक सिंह का कहना है कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे जिले में 11 अगस्त तक युवाओं को सदस्य बनाने मुहिम चलाई जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आमजनों की आस्था है एवं केन्द्र सरकार के कामों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर लोग भाजपा के सदस्य बन रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...