प्रशासनिक

प्रयास बालिका विद्यालय में भोजन व्यवस्था से नाराज हुए कलेक्टर, किया सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन

डेस्क

शासकीय प्रयास आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने वहां खान-पान व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने का सख्त निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया है।
कलेक्टर डॉ. अलंग ने आज जरहाभाठा स्थित प्रयास आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वे सबसे पहले किचन में गये और वहां तैयार भोजन को देखा। भोजन को देखकर उन्होंने छात्राओं को बुलाया और उनसे भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि उन्हें भोजन ठीक से नहीं मिलता और गुणवत्ता भी खराब है। कलेक्टर ने मेनू चार्ट के बारे में पूछा, तो वह उपलब्ध नहीं था। छात्राओं ने बताया कि उन्हें मेनू के अनुसार खाना नहीं मिलता है। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी पर सख़्त नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने स्टोर रूम में जाकर वहां रखी खाद्य पदार्थों को देखा। वहां पर व्याप्त गंदगी को देखकर उन्होंने फिर नाराजगी जताई। उपस्थित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास और छात्रावास के प्रशासनिक अधिकारी को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरती तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उन्हें अब से अच्छा मिलेगा। छात्राओं की मांग पर कलेक्टर ने रोटी को भी मेनू में शामिल करने का निर्देश दिया, जो उनके मेनू में अभी तक नहीं था।

कलेक्टर को छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्हें अभी तक पाठ्य पुस्तकें नहीं मिली हैं। कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारी से इसका कारण पूछा तो बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण किताबें आबंटित नहीं हो पाई है। कलेक्टर ने तुरंत फोन लगाकर सम्बन्धित अधिकारियों से बात की। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को बताया कि कल तक उन्हें पाठ्य-पुस्तकें भी उपलब्ध करा दी जायेंगी। कलेक्टर ने छात्राओं के मनोरंजन के लिए इनडोर गेम्स की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया।

कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने आज जरहाभाठा स्थित शासकीय प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन सुपुर्द किया। यह मशीन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा प्रदान की गई है। इस मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालकर दो नैपकीन लिये जा सकते हैं।
कलेक्टर डॉ. अलंग ने इस अवसर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह हम खाना खाने के लिए हाथ धोते हैं, उसी तरह पीरियड्स में साफ-सफाई रखना आवश्यक है। इसके लिए साफ पैड का उपयोग करना चाहिए। इस मशीन में हमेशा जरूरत के अनुसार पैड उपलब्ध रहेगा। उन्होंने हाइजिन और साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया। आप सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी यहां कर रहे हैं। आप स्वस्थ रहेंगे तभी तैयारी अच्छी तरह से हो सकेगी। स्वस्थ रहने के लिए हाइजिनिक रहना जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...