सीपत

उमंग मेला-2025 का हुआ भव्य आयोजन….एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति का सराहनीय कार्यक्रम,

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति, द्वारा पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 04 एवं 05 जनवरी 2025 को दो दिवसीय उमंग मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में नगर परिसर एवं आसपास के लोगों के लिए खानपान, फनगेम्स, आकर्षक झूले के साथ ही विभिन्न उपयोगी वस्तुओं के स्टाल लगाए गए, जिससे लोगों के मन में उमंग एवं चेहरे में मुस्कान बिखेरा जा सके। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप्त कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र-II, राखड़ एवं नई पहल), आएशा मिश्रा , अध्यक्षा अर्पिता महिला समिति, पश्चिम क्षेत्र-II रायपुर विशिष्ट अतिथि विजय कृष्ण पाण्डेय मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत, साधना पाण्डेय, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत् फीता काटकर व श्रीगणेश जी की पूजा अर्चना कर केक कटिंग के साथ हुआ।

इस दौरान अतिथियों द्वारा उमंग व उल्लास भरे गुब्बारे का विमोचन किया गया। इस अवसर पर नैगम सामाजिक दायित्व के तहत 3 दिव्याङ्गजनों को कृत्रिम पैर का वितरण किया गया।साथ ही बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 में चयनित 10 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। मेले में संगवारी महिला समिति के द्वारा विभिन्न प्रकार के खानपान के स्टॉल, के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स, कार्पेट्स, ऑटो तथा एनटीपीसी सीपत के स्टॉल के माध्यम से सीएसआर, विद्युत उत्पादन, राख से बने ईंट, कंक्रीट, टाइल्स, फ़ेवर ब्लॉक, एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुँचाया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के फन गेम्स के स्टॉल लगाए गए जिसका सभी अतिथियों एवं मेले मे आये दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया ।

अतिथियों के साथ ही कर्मचारियों, उनके परिजन एवं आस पास के ग्रामीणों ने मेले में लजीज व्यंजनों एवं फन गेम्स का आनंद लेते हुए उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की। 05 जनवरी 2025 को उमंग मेला 2025 में आसपास के ग्रामीण विद्यालय, बिलासपुर जिला एवं बाल भरती पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा आर्ट एवं क्राफ्ट तथा विज्ञान प्रदर्शनी के स्टाल लगाए गए जहाँ विभिन्न माडलों के द्वारा अपनी रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित किया। प्रदीप्त कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र-II, राखड़ एवं नई पहल) एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्टाल का अवलोकन कर बच्चों के विभिन्न विषयों पर बनाए गए माडल की जानकारी लेकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने प्रदर्शनी में सम्मिलित होने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किए गए।

एनटीपीसी सीपत में संगवारी समिति द्वारा आयोजित उमंग मेला 2025 में सामाजिक दायित्व के तहत प्रशिक्षित सिलाई कढ़ाई एवं मसाला बनाने वाले महिला समूहों को प्रोत्साहित करने एवं आय सृजन के उद्देश्य से स्टॉल लगाए गए। इस स्टॉल के माध्यम से महिला समूहों द्वारा स्वयं से बनाए गए विभिन्न प्रकार के वस्त्र एवं शुद्ध मसालों की बिक्री की गई। साथ ही मेले के माध्यम से इनका प्रचार एवं प्रसार भी बखूबी से किया गया। संगवारी महिला समिति एनटीपीसी सीपत की महिलाओं की सामाजिक संस्था है, जो की आसपास के निर्धन महिलाओं, बच्चों एवं निःशक्त लोगों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी कार्य करते है। विदित हो उमंग मेला से संगवारी समिति की महिलाओं द्वारा लगाए गये स्टॉल से हुए आय कल्याणकारी कार्यों में खर्च होते है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...