भाजपा

झूठ और फरेब के दम पर टिकी है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार -ओ पी चौधरी

डेस्क

झूठ एवं फरेब के दम पर टिकी है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व आईपीएस अधिकारी ओपी चौधरी ने भाजपा द्वारा चलाई जा रहे सदस्यता अभियान के तहत् शहर प्रवास में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेल्वे, मध्य एवं पूर्वी मंडल के विभिन्न स्थानों पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर कही।
श्री चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठे वायदे कर कांग्रेस सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन सरकार बनते ही प्रदेश में लूट, खसोट, ट्रांसफर, उद्योग, भ्रष्टाचार का बोल बाला है। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। सारे विकास कार्य ठप्प हो गए है। प्रदेश की जनता अपने आप को गठा सा महसूस कर रही है। श्री चौधरी ने युवाओं से आव्हान किया कि भाजपा ही देश की वह राजनैतिक पार्टी है जो राष्ट्रवाद को लेकर कार्य कर रही है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के विकास के लिए काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर देश के हर वर्ग एवं तबके के लोगों की उन्नती एवं विकास के लिए कटिबद्ध है। इतने कम समय में आज देश हर क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों के बराबर खड़ा हुआ है। श्री चौधरी ने इस मौके पर कहा कि देश की जनता का पूर्ण विश्वास भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उपर कर पुनः देश की सत्ता सौपी है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे है तथा बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी कमल गर्ग भी युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर महत्वपूर्ण विषयों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में युवा आज भाजपा से जुड़ रहे है क्योंकि युवाओं को विश्वास है कि हमारे साथ-साथ देश का उज्जवल भविष्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। अनेक वर्षो तक देश प्रदेश में सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपना ही सुख देखा तथा देश की तरूणाई युवा बेरोजगार होता गया कांग्रेस को युवाओं एवं रोजगार की चिंता नही की सिर्फ अपनी चिंता कर देश को लूटने का काम किया। श्री गर्ग ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक घर पहुॅचकर भाजपा की रीति-नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराकर भाजपा का सदस्य बनाना है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुॅचकर युवाओं को भाजपा की सदस्यता हेतु प्रेरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुॅचाये।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, रवि कुमार, गोपी ठारवानी, प्रकाश यादव, आलेख वर्मा, राजेश पाण्डेय, संदीप दास, तामेश कश्यप, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, रोहित मिश्रा, अमित तिवारी, महर्षि बाजपेयी, केतन सिहं, नीतिन छाबड़ा, सन्नी रजक, दीपक खाण्डवा, हरि गुरूंग, इंशु गुप्ता, विनय अवस्थी, अनुज त्रिहान, अंकित पाठक, आशुतोष गोयल, मनीष पाठक, गगन छाबड़ा, रवि देवांगन, सुनील विश्वकर्मा, रवि मोहर, सचिन सोनी, अमन सोनी, सौमित्र रावल, विनित राज चौहान, अटल सोनी, गौरव सिंह, सुशांत, जसप्रीत छाबड़ा, मनप्रीत थनराज, राहुल महंती, सुधीर ललपुरे, करण तापी, मोनू खटिक, रितेश साहू, तरूण सागर, सुशांत शर्मा, सोनू सिंह, संजू विश्वकर्मा, राहुल महंती, विवेक सिंह, प्रदीप गंधर्व, शुभम श्रीवास, किशन यादव, राहुल ठक्कर सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज प्रेस क्लब चुनाव रद्द करने के आदेश को चुनौती... हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया... मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश... जर्जर मकान की दीवार ढही...10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों को लगा सदमा, एक पर कार्रवाई, बाकी पर चुप्पी... रतनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे भेदभाव के आरोप, वन विकास निग... नकली सोना बदलने की कोशिश....ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार