प्रशासनिक

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 सितंबर को, कलेक्टर ने दिया चुनाव की तैयारी करने का निर्देश

डेस्क

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 सितम्बर को किया जायेगा। समय सीमा की आज हुई बैठक में जिले की सभी स्कूलों का भौतिक सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने दिया है।

मंथन सभाकक्ष में आज हुई बैठक में डॉ. अलंग ने नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी करने का निर्देश दिया है। इसे एक जनवरी 2019 की स्थिति में विधानसभावार अद्यतित की गई सूची के आधार पर तैयार किया जायेगा। मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केन्द्रवार किया जायेगा। 6 सितम्बर 2019 को प्रकाशन के पश्चात् 14 सितम्बर तक दावा-आपत्ति की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सकरी, तिफरा, सिरगिट्टी नगरीय निकाय और बिलासपुर नगर निगम की प्रारंभिक सूची अभी प्रकाशित नहीं की जायेगी। दावा आपत्ति बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से प्राप्त की जायेगी। कलेक्टर डॉ. अलंग ने पदेन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एसडीएम को बीएलओ नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों की जांच कर मरम्मत योग्य स्कूलों की सूची बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत स्कूलों की रिपोर्ट दें कि कितने स्कूलों में मामूली और कितने में अधिक मरम्मत की आवश्यकता है। जहां जरूरत है वहां तत्काल मरम्मत कराई जायेगी। इसी तरह उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्रों व छात्रावासों की सूची देने का निर्देश दिया।

सभी गांवों की गिरदावरी 30 सितम्बर तक बनाई जायेगी
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को 30 सितम्बर तक सभी गांवों की गिरदावरी तैयार करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर यह कार्य एक अगस्त से प्रारंभ किया गया है। जिले में 43 सर्किल हैं। गिरदावरी को स्थल निरीक्षण कर पटवारी, ग्राम सचिव व राजस्व निरीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से तैयार किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी स्तर के राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी करने के लिए कहा है। साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों की फसल कटाई प्रयोग में ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया है। गिरदावरी से यह जानकारी एकत्र की जाती है कि किस किसान ने कौन सी फसल बोई है।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि 20 अगस्त को होने वाली ग्राम-सभा में राजस्व अधिकारी बी-वन और फौती का वाचन करेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्व मामलों के निराकरण के लिए 31 अगस्त को लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी के लिए सभी राजस्व न्यायालयों में पक्षकारों की बैठक आयोजित की जाये। लोक अदालत में मुआवजे, जाति प्रमाण आदि के प्रकरणों का निपटारा किया जायेगा। बैठक में खाद-बीज वितरण की स्थिति, पम्पों के उर्जीकरण, फसल बीमा की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिले सभी 903 गांवों में रोजगार मूलक कार्य शुरू करने का निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिया।
बैठक में बताया गया कि राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए चार लाख 41 हजार 962 आवेदन मिले हैं, जिनकी डेटा इन्ट्री की जा रही है। बैठक में मितानिनों के रूके हुए मानदेय का भुगतान करने का निर्देश कलेक्टर ने दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...